क्या मंत्री, खान एवं भूत्तव विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के प्रत्येक जिला में जिला खनिज समिति (डिस्ट्रीक मिनरल फाउन्डेशन ट्रस्ट) संचालित है;2. क्या यह बात सही है कि प्रत्येक जिला के जिला खनन पदाधिकारी उक्त जिला स्तरीय जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमफ) के सदस्य सचिव , जिला पदाधिकारी, अध्यक्ष तथा जिला के सांसद, विधायक, विधान पार्षद सदस्य होते हैं;3. क्या यह बात सही है कि उक्त डीएमएफ ट्रस्ट के माध्यम से जिलों के हर विधान सभा क्षेत्रों में स्कूलों, शौचालयों का निर्माण, सोलर लाईट तथा खेल मैदान / स्टेडियम इत्यादि के निर्माण / जीर्णोद्धार हेतु खनन विभाग को जो खनिजों के खनन अथवा खरीद बिक्री से जो रॉयल्टी प्राप्त होती है, उसे खर्च करना होता है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार डीएमएफ ट्रस्ट के माध्यम से पुनर्निर्माण/ / जीर्णोद्धार हेतु क्षेत्रवार राशि उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?