Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1317Starred Question Listed

जिला खनिज कोष का प्रयोग करना

श्री जय प्रकाश यादव (46) (नरपतगंज) खान एवं भूतत्व 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा प्रत्येक जिले में  स्थापित  जिला खनिज फाउंडेशन कोष ( DMF ) के माध्यम से खनिज गतिविधियों से प्रभावित व्यक्तियों और क्षेत्रीय हितों के लिए पुस्तकालय, स्व-अध्ययन केंद्र खोलने जैसी विकास योजनाएं संचालित की जा सकती हैं ;2 .क्या यह बात सही है कि  विभाग के पास 200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा है, जिसका उपयोग स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के साथ ही उस क्षेत्र विशेष की सामाजिक व आर्थिक स्थिति पर खनन गतिविधियों की वजह से पड़ने वाले प्रभाव को नियंत्रित करने जैसी योजना बनाकर किया जाना है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार DMF डाटा को पोर्टल पर अपलोड करवाते हुए खनन गतिविधियों की वजह से पड़ने वाले प्रभाव को नियंत्रित करने जैसी योजना को कार्यान्वित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री जय प्रकाश यादव (46) (नरपतगंज)
Department
खान एवं भूतत्व
Ministry
खान एवं भूतत्व
MLA Profile
Jai Prakash Yadav (46)
Jai Prakash Yadav (46)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Narpatganj - Araria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
25 Apr 1955