क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखंड खिजरसराय के ग्राम- सहवाजपुर, टोला -सुन्दरपुर के निकट महाने नदी एवं जलवार नदी में बालू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप् से बालू उत्खनन कर बिक्री किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व की हानि हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त नदियों से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?