क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि कल्पनाथ शर्मा, ग्राम-गडवार, थाना-दरौली, जिला- सीवान की गीधा में आरा पटना सर्विस रोड स्थित आईस्क्रीमम प्लाट के पास हाइवा ट्रक से दिनांक 14.07.2024 को दुर्घटना के कारण घटना स्थल पर मृत्यु हो गई, जिसका प्राथमिकी थाना काण्ड सं० -74/24, दिनाक-23.07.2024, गीधा थाना, आरा में दर्ज है, की आश्रित पत्नी तेतरी देवी के द्वारा सभी आवश्यक कागजात जमा करने के पश्चात भी अभी तक परिवहन विभाग द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त मृतक के आश्रित को मुआवजा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?