हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक- 24.01.2025 को प्रकाशित “प्रदेश के 7221 स्कूलों के शिक्षकों को खोज रहा विभाग” शीर्षक ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः -1. क्या यह बात सही है कि राज्य में यू डायस की रिपोर्ट की समीक्षा में पाया गया कि 7221 स्कूलों के शिक्षकों का विभागीय रिकॉर्ड में नाम ही नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि विभागीय रिकॉर्ड में पिछले दो साल में नये नियुक्त शिक्षकों का नाम डाले बिना ही उन्हें वेतन भुगतान किया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार विभागीय रिकॉर्ड में बगैर नाम के वेतन भुगतान करने में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?