Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1283Starred Question Listed

वर्क शेड का निर्माण शुरू कराना

श्री रामबली सिंह यादव (217) (घोसी ) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा निर्मित होने वाला अधिकांश वर्क शेड सह सामुदायिक भवन या तो जमीन के अभाव को बताकर अनुसूचित जाति के बसावट से काफी दूर बना दिया जाता है जिससे इनका उपयोग नहीं कर पाते हैं या जमीन विवाद के नाम पर निविदा होने के बावजूद रोक दिया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के घोसी विधान सभा अन्तर्गत सैदाबाद, छोटकी काको, साइस्ताबाद मसाढ, छोटकी मठ तथा फजलपुर में वर्क शेड का, उपर्युक्त समस्या बताकर ही निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार एन0ओ0सी0 देकर बाद में रोक लगाने वाले अंचल पदाधिकारियोंं पर कार्रवाई करने तथा शेड निर्माण शुरू कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री रामबली सिंह यादव (217) (घोसी )
Department
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
Ministry
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
MLA Profile
Ram Bali Singh Yadav (217)
Ram Bali Singh Yadav (217)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Ghosi-Jehanabad (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
20 Feb 1965