Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2315Starred Question Listed

सड़कों का चौड़ीकरण

मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका) ग्रामीण कार्य विभाग 25 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत घोड़ासहन प्रखंड में पूरनहिया झरोखर पथ से श्रीपुर चौक होते आंबेडकर चौक तक (लगभग 1 कि.मी.), एल–022 बघही–भेलवा से ननौरा (लगभग 2.5कि.मी),घोड़ासहन–कुंडवा चैनपुर पथ (लगभग 8.25 कि.मी.),पूरनहिया झरोखर से कवैया (लगभग 6 कि.मी.) एवं भंडार चौक से भाया सपही होते जमुआ घाट (लगभग 4 कि.मी.) तक की  सड़कों के जर्जर होने से आम नागरिकों को दैनिक यातायात में भारी कठिनाइयां होती है; यदि हाँ तो सरकार इन सभी सड़कों का चौड़ीकरण बरसात से पहले कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
25 फरवरी 2026
Member
मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य विभाग
MLA Profile
FAISAL RAHMAN (21)
FAISAL RAHMAN (21)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Dhaka - East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village - Sapahi Bhandar, Post Office - Jhitkahi, Police Station - Pachpakadi, District - East Champaran