Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1269Starred Question Listed

शिक्षा मंत्रालय के आदेश का अनुपालन

श्री पवन कुमार जायसवाल (21) (ढाका) शिक्षा 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

हिंदी समाचार पत्र में दिनांक 24 दिसम्बर 2024 के अंक में प्रकाशित खबर के शीर्षक "राज्य के 4915 स्कूलो की मान्यता रद्द" के आलोक में क्‍या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के  मानदंडो को पूरा नहीं करने वाले सूबे के उक्त 4915 निजी स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य के शिक्षा विभाग को दिया गया है;(2) क्या यह बात सही है कि राज्य के 4915 स्कूलों को आरटीई अधिनियम लागू होने की तिथि से भू–डायस प्लस पर पंजीकृत किये  जाने की स्वीकृति प्रदान किये जाने के बाद 3 वर्षों तक आर० टी० ई०  अधिनियम के तहत सभी मानदंडों को पूरा नहीं किया गया है;(3) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्‍वीकारात्‍मक है, तो क्या सरकार शिक्षा मंत्रालय के उक्त आदेश  को अनुपालन करने का विचार रखती है, हाँ तो  कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री पवन कुमार जायसवाल (21) (ढाका)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Pawan Kumar Jaiswal (21)
Pawan Kumar Jaiswal (21)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Dhaka - East Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Dec 1976