क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले के संत जोसेफ बालिका उच्च विद्यालय, पुराना भोजपुर, बक्सर (विद्यालय कोड -75075) की मान्यता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति विनियमावली, 2011 के प्रावधानों के अंतर्गत निर्धारित मानक पूरा नहीं होने के कारण निलंबित कर इससे स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी;2. क्या यह बात भी सही है कि उक्त स्पष्टीकरण के आलोक में विद्यालय के पत्रांक 52/2023 दिनांक 28/04/2023 के तहत सभी त्रुटियों को दूर कर निलंबन समाप्त करने का अनुरोध किया गया है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार सभी त्रुटियों को दूर कर चुके उक्त विद्यालय के 350 नामांकित छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निलंबन समाप्त करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?