क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत प्रखंड समस्तीपुर स्थित ग्राम पंचायत राज पोखरैडा में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय हुसैन एवं ग्राम पंचायत राज विशनपुर में अवस्थित उच्च माध्यमिक विधालय का भवन काफी पुराना व जर्जर हो चुका है;2.क्या यह बात सही है कि भवन जर्जर होने से पठन-पाठ में कठिनाई होती है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार ऊपर वर्णित विधालयों में भवन का निर्माण कार्य कराना चाहती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?