क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - 1.क्या यह बात सही है कि सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति, समस्तीपुर ने अपने कार्यालय पत्रांक-551, दिनांक 19.07.2024 के माध्यम से समस्तीपुर जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सिंघिया खुर्द) सहित अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य भवन निर्माण हेतु कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार, पटना को आग्रह किया है जो अभी तक लम्बित है; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त वर्णित स्थानों पर स्वास्थ्य भवन का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के गरीबों को चिकित्सा सेवा व सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसका प्रतिकूल प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य भवन का निर्माण कार्य कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?