क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला में भारतमाला परियोजना अंतर्गत हाजीपुर-दरभंगा (NH-119 D) खंड के KM- 32 से KM 65 के लिए अर्जन की जाने वाली भूमि पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने अपने कार्यालय पत्रांक-561/दिनांक-22.09.2021 को मौजा-शाहपुर बघौनी एवं मोहिउद्दीनपुर रजवा में अर्जित की जाने वाली खेसराओं पर अवस्थित मस्जिद एवं कब्रिस्तान वाले खेसराओं को अर्जन से मुक्त करने का आदेश दिया जिससे NHAI के समक्ष पदाधिकारी गण इनकार कर रहे हैं; यदि हाँ, तो सरकार मौजा-शाहपुर बघौनी एवं मोहिउद्दीनपुर रजवा चिन्हित मार्ग रेखन में आँशिक परिवर्तन कर मस्जिद,कब्रिस्तान एवं असमसान घाट के साथ-साथ सघन आवादी सह संरचना को बचाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?