क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे- 1.क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत बूढी गंडक नदी में हकीमाबाद (राजघाट) में उच्च स्तरीय R.C.C पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त निर्माणाधीन उच्च स्तरीय R.C.C. पुल से जोड़ने वाले पुल के दोनों तरफ अप्रोच पथ नहीं है, इस संबंध में जिलाधिकारी, समस्तीपुर (जिला विकास प्रशाखा) ने अपने कार्यालय ज्ञापांक- 369, दिनांक- 30.6.2023 के माध्यम से नागरबस्ती से हकीमाबाद (राजघाट) बूढी गण्डक नदी पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय R.C.C. पुल से जोड़ने वाले अप्रोच पथ सहित बिशनपुर चौक से हकीमाबाद एवं नागरबस्ती से मुक्तापुर रेलवे गुमती तक भाया शेखोपुर दौलतपुर ग्रामीण कार्य विभाग के पथ को R.C.C. पथ निर्माण विभाग को हस्तानान्तरित कर निर्माण का प्रस्ताव भेजा है जो अभी तक लम्बित है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त ग्रामीण कार्य विभाग के पथ को R.C.D. विभाग के पथ में हस्तानान्तरित कर निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?