क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत प्रखंड समस्तीपुर के अधीन R.C.D. पथ धर्मपुर चौक से मूसापुर सोनवर्षा पथ याता-यात की दृष्टि से काफी जनोपयोगी है ? 2.क्या यह बात सही है कि उक्त पथ की हालत काफी जर्जर है जिसके कारण आम लोगों को याता-यात में काफी कठिनाई होती है ? 3. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ के निर्माण हेतु पुनरीक्षित प्राक्कलन अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य अंचल, समस्तीपुर के पत्रांक- 1105, दिनांक 2.8.2023 के माध्यम से प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेजा गया है जो अभी तक लंबित है ? 4. यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार व्यापक जनहित में उक्त ग्रामीण कार्य कराना चाहती है , नहीं, तो क्यों ?