क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत नवतन प्रखंड के गंभीरपुर गाँव के उत्तर दिशा में स्थित ‘बुढ़वा के बाँध’ की मरम्मती नहीं होने के कारण समीपवर्ती ग्रामीणों को परेशानी होती है;2. क्या बात यह सही है कि लबदा नदी एवं मिर्जापुर चँवर से जल निकासी नहीं होने के कारण गंभीरपुर, महुआ भूसा, नारायण पुर, हसुआ इत्यादि गाँवों में लगभग 500 एकड़ से अधिक भूमि पर लगे फसलों की क्षति प्रतिवर्ष हो जाती है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थानों से जल निकासी कराकर किसानों के हित में भूमि को कृषि करने योग्य बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?