क्या मंत्री पर्यटक विभाग,यह बतलाने कि कृपा करेगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पर्यटकों के सुविधा के दृष्टिगत 28.97 करोड़ के लागत से विभाग द्वारा थावे मंदिर का पुनरुद्धार किया जा रहा है, जिसे जनवरी 2025 में पूर्ण किया जाना था, किन्तु उक्त कार्य निर्धारित समयावधि से एक वर्ष विलंब अभी तक 50% कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त मंदिर का पुनरुद्धार पूर्ण नहीं होने के कारण मूलभूत सुविधाओं का काफी आभाव है तथा बढ़ते पर्यटकों को सम्भाल पाने में वर्तमान व्यस्था नाकाफी है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त मंदिर के पुनरुद्धार कराने वाले संवेदक को ब्लैकलिस्टेड/ डिबार करने तथा नए संवेदक से समयावधि में कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?