क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के गोपालगंज-बेत्तिया पथ का गोपालगंज से जादोपुर बाईपास तक का हिस्सा लगभग 7 कि0 मी० तक रख रखाव की सीमा से बाहर हो गया है जो एक लेन का हीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ का कुछ हिस्सा NH 27 से लखपतिय मोड़ तक लगभग 1 किमि० गोपालगंज नगर परिषद् सीमा में है जो क्षतिग्रस्त हो गया है तथा हल्की बारिश में भी चलना मुश्किल हो जाता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पथ के नगर परिषद् वाले हिस्सा को PCC तथा बाकी हिस्सा को दो लेन का निर्माण कराना चाहती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों ?