क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपया करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जिला पदाधिकारी, गोपालगंज द्वारा पत्रांक 48 दिनांक 02-03-2026 से विभाग को प्रतिवेदित किया गया है कि गोपालगंज जिला मुख्यालय अंतर्गत मिंज स्टेडियम तथा भि०एम० फील्ड की चहारदीवारी झुकी हुई है तथा ऊंचाई काफी कम है, सीटिंग स्टैंड एवं चहारदीवारी काफी जर्जर है जो कभी भी गिर सकता है, मूलभूत सुविधाओ का अभाव है, तथा सतह मुख्य सड़क से नीचे है जिसके कारण बरसात में जलजमाव हो जाता है;2. क्या यह बात सही है कि जिला पदाधिकारी, गोपालगंज के प्रतिवेदन के बाद भी दोनों स्टेडियम को आदर्श स्टेडियम बनाने हेतु कोई पहल नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दोनों स्टेडियम को आदर्श स्टेडियम के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक नहीं तो क्यों?