क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है की गोपालगंज जिलान्तर्गत कमला राय कॉलेज और महेंद्र महिला महाविद्यालय में स्नातक और स्नाकोतर में क्रमशः 6100 और 5000 से अधिक विद्यार्थी नामांकित है तथा विद्यार्थीयों के अनुपात में वर्ग संचालन हेतु कमरों का घोर अभाव है;2. क्या यह बात सही है की कमरों के अभाव में विज्ञान संकाय का वर्ग संचालन भि०एम० स्कूल के भवन में किया जा रहा है जो कमला राय कॉलेज से 2 कि० मी० दूर है;3. उक्त दोनों महाविद्यालयों में प्रशासनिक भवन भी नहीं है जिसके कारण प्रबंधन कार्य में काफ़ी असुविधा होती है;4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार इन महाविद्यालयों में वर्ग संचालन और प्रशासनिक कार्य हेतु भवन निर्माण कराना चाहती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों?