क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल-01 गोपालगंज एवं कार्य प्रमंडल हथुआ के अधीन जादोपुर-बसडीला-थावे-अरना-लाइन बाज़ार पथ अवस्थित है, जो गोपालगंज जिला के 4 प्रखंडो गोपालगंज सदर, थावे, हथुआ और उचकागांव को जोड़ता है जिसकी लम्बाई लगभग 30 कि.मी. है जो आज भी एक लेन का है यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित पथ को स्टेट हाईवे के रूप में विकसित कराना चाहती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?