क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के सिकरहना अनुमंडल व्यवहार न्यायालय सह आवासीय भवन निर्माण के भूमि अधिग्रहण की राशि वर्ष 2020-2021 से लगभग 16 करोड़ रुपये जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण के पास उपलब्ध है, परन्तु जिला भू-अर्जन कार्यालय, पूर्वी चंपारण के शिथिलता के कारण जमीन अधिग्रहण का कार्य नहीं हो पाया है, यदि हाँ, तो सरकार सिकरहना अनुमंडल व्यवहार न्यायालय सह आवासीय भवन निर्माण हेतु कबतक जमीन अधिग्रहण कराने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?