क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला अन्तर्गत मैनाटांड़ प्रखंड के रम्पुरवा स्थित बीज नर्सरी में किसी पौधें या बीज का उत्पादन नहीं होता है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त नर्सरी की जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र और आधुनिक नर्सरी का निर्माण नहीं कराये जाने के कारण वहाँ के किसानों को आधुनिक खेती का लाभ नही मिल पता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों को उत्तर स्वीकरात्मक है, तो सरकार उक्त नर्सरी स्थल पर कृषि अनुसंधान केन्द्र स्थापित करते हुये बीज - पौधे का उत्पादन कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो कयों ?