क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के चेनारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती जलाशय परियोजना की उर्दा वितरणी नहर में आज तक पानी नहीं पहुंचाया गया है, जिसके कारण जराढी, बैरिया सहित दर्जनों गांव सिंचाई सुविधा से वंचित हैं;(2) क्या यह बात सही है कि लांजी उप वितरणी के नहर का निर्माण सही ढंग से नहीं किए जाने के कारण उसमें पानी प्रवाहित नहीं हो पाता है, जिससे उससे जुड़े ग्राम लोहरा,तेतरी सहित दर्जनों गांवों के किसान सिंचाई लाभ से वंचित हैं;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारतमक हैं, तो सरकार कबतक उर्दा वितरणी एवं लांजी उप वितरणी नहर को दुरुस्त कर नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराने का विचार रखती हैं,नहीं तो क्यों ?