क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अरवल जिला के कलेर अंचल अंतर्गत ग्राम कोनी-कुटी निवासी स्व0 राजाराम सिंह, पिता-स्व.-लंगट सिंह का 2 एकड़ 62 ¾ डी० जमीन मौजा, जयपुर थाना नं० -169, खाता नं०-505, 476, 273 में है जिस पर वर्षों से कब्जा है और खेती भी हो रही है, जो अंचल के वॉल्यूम संख्या 11/3 में दर्ज था और रसीद भी कट रहा था;2. क्या यह बात सही है कि राजस्व कर्मचारी की गलती से उक्त जमीन का थाना नं०-166 दर्ज कर अंचल के वॉल्यूम संख्या डब्लू .पी./10/4 में चढ़ा दिया गया है तथा स्व0 राजाराम सिंह के पौत्र द्वारा दिनांक-01.02.2023 को आवेदन देकर सुधार करने की आग्रह के बावजूद भी सुधारा नहीं गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार थाना नं० सुधारने तथा सुधार में देर करने वाले अंचल अधिकारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?