क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि, 1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज प्रखण्ड के सभी पंचायतों में कृषि फीडर विधुत आपूर्ति का कार्य एजेंसी द्वारा धीमी गति से किये जाने के कारण अधुरा है,2. क्या यह बात सही है कि कृषि फीडर विधुत आपूर्ति हेतु किसानों के खेत तक बिजली पोल लगाने का कार्य ठप है जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं काफी दुरी से तार के माध्यम से खेत तक बिजली ले जाने के कारण जान माल का खतरा बना रहता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है ,तो सरकार कबतक विशेष अभियान चला कर सभी किसानों के खेत तक बिजली पोल एवं कृषि फीडर विद्युत आपूर्ति का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?