क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के मेसर्स डुमराँव टेक्सटाइल लिमिटेड (सुता मिल) पर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का रूपये 2,65,13,742/- का बिजली बिल बकाया है जिसकी वसूली के लिए सभी निदेशकों पर नीलामवाद केस संख्या 24/ 2014-15 दर्ज होने के बावजूद अभी तक बकाया राशि की वसूली नहीं की गयी है ना ही निदेशकों का बिजली कनेक्शन ही काटा गया है;2. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले के रामपुर गाँव सहित अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पांच हजार रुपये से ज्यादा बकाये बिजली बिल ना चूका पाने वाले आम उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक आम जनता के पुराने बिजली बिल को माफ़ करने, बिजली बिल के त्वरित वसूली हेतु कार्रवाई ना करने वाले जिला नीलामवाद अधिकारी, बक्सर पर कार्रवाई करने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?