क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के सदर थाना कांड सं०-356/24, सदर थाना 415/24 सदर थाना 19/25 में प्राथमिकी दर्ज है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कांडों में ना तो बरामदगी हो रही है, ना तो ठोस कार्रवाई हो रही है, ना तो दोषियों की गिरफ्तारी हो रही है, साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारी का रवैया न्याय के प्रति, प्रतिकूल प्रतीत हो रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक बरामदगी, ठोस कार्रवाई एवं दोषियों को गिरफ्तारी एवं संबंधित दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के विचार रखती है, नहीं तो क्यों?