क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला का "प्रखंड पोठिया अंतर्गत कुल 22 पंचायत है तथा इसकी वर्तमान जनसंख्या लगभग 3,26,500 है;2. क्या यह बात सही है कि पूरे पोठिया प्रखंड के लिये केवल एक आधार केंद्र संचालित है, जिस कारण प्रखंड वासियों को आधार में नाम जोड़वाने, नाम सुधारने जैसे इत्यादि कार्य के लिये आधार केंद्र काउंटर पर रोजाना 300 से 400 आवेदकों की लंबी लाईन लगी रहती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पोठिया प्रखंड के दो महत्वपूर्ण स्थल यथा छत्तरगाछ एवं दामलबाड़ी बाजार में आधार केंद्र खोलने का विचार रखती हैं; हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?