Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2173Starred Question Listed

फ्रीशिप कार्ड लागू करना

श्री सत्यदेव राम (107) (दरौली) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण 25 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भारत सरकार के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप SC योजना दिशा निर्देश, 2021 के अंतर्गत प्रत्येक योग्य विद्यार्थी को बिना किसी फीस के पेमेंट के शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन के लिये राज्य सरकार फ्रीशिप कार्ड देने का प्रावधान हैै;2. क्या यह बात सही है कि उक्त योजना के तहत आज भी बिहार को केन्द्र सरकार से कुल खर्च का 60 प्रतिशत केन्द्रीय सहायता मिलता है तथा राज्य सरकार शेष 40 प्रतिशत का पेमेंट करती है;3. क्या यह बात सही है कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पत्रांक दिनांक-30/30/2021 सहित कई बार आदेश देने के बाद भी  सरकार ने फ्रीशिप कार्ड को लागू नहीं किया है;4. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार राज्य के गरीब एवं दलित विद्यार्थियों के लिए फ्रीशिप कार्ड को कबतक लागू करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 मार्च, 2025
Member
श्री सत्यदेव राम (107) (दरौली)
Department
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
Ministry
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
MLA Profile
Satyadeo Ram (107)
Satyadeo Ram (107)
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Darauli-Siwan (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Feb 1964