क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि गया जिला अतंर्गत फतेहपुर प्रखंड के नौडिहा झुरांग पंचायत के मध्य विद्यालय झुरांग के नये भवन के निर्माण नहीं होने से छात्र - छात्राओं को कठिनाई हो रही है ;2.क्या यह बात सही है कि विद्यालय भवन पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के कारण इसका संचालन काफी दूर दूसरे गांव के विद्यालय में संचालित किया जा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में नये भवन का निर्माण कब तक करवाना चाहती है,नहीं तो क्यों ?