क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना द्वारा जिलाधिकारी, पटना के अनुमोदन के साथ पत्रांक 2679, दिनांक 17.08.2022 के माध्यम से राज्य परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में कई वर्षों से पदस्थापित लेखा सहायक-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटरों के स्थानांतरण की अनुमति मांगी गई थी;2. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के अंतर्गत पालीगंज सहित अन्य प्रखंडों में कई वर्षों से लेखा सहायकों का स्थानांतरण नहीं हुआ है जो नियमानुकूल नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पालीगंज प्रखंड सहित पटना जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत लेखा सहायक-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटरों का स्थानांतरण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?