क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला में वर्ष 2017 में शिक्षा विभाग के आदेश से प्रा०वि०, गुणेश्वर नगर अंचल-बनमनखी जिला-पुर्णियाँ का संविलियन मध्य विद्यालय, संन्यासी टोला में हो गया है;2.क्या यह बात सही है कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, के पत्रांक-4070 दिनांक-11.12.2023 ज्ञापांक-2101 दिनांक- 20.08.2024 ज्ञापांक-477 दिनांक-08.02.2024 ज्ञापांक- 1972 दिनांक-16. 07.2024 तथा क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पुर्णियाँ के ज्ञापांक-13 दिनांक-06.01.2024 एवं पत्रांक 11 दिनांक- 09.01.2025 द्वारा दिये गए वेतन भुगतान के आदेशों के बावजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बनमनखी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा किसी प्रकार की कारवाई अभी तक नहीं की गई, जिससे सहायक शिक्षक मनबोध कुमार का वेतन भुगतान लम्बे समय से बाधित है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त आदेशों का अनुपालन कराते हुए उक्त सहायक शिक्षक का लंबित वेतन भुगतान करने के साथ -साथ उक्त निदेशों का अनुपालन नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर कारवाई का विचार रखती है, नही तो क्यों ?