दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 11 अगस्त 2024 को छपी खबर का शीर्षक “उच्च शिक्षण संस्थानों में शोधार्थी को अब मिलेंगे 15 हजार रुपये” के माध्यम से क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1 क्या यह बात सही है कि बिहार उच्चतर शिक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री शोध-वृति योजना संबंधी प्रस्ताव जिसमें शोधार्थियों की आयु 45 वर्ष करने, 05 वर्षों तक फेलोशिप की राशि देने, तथा विश्वविद्यालयों में सेमिनार हॉल का निर्माण कराने की सहमति मिली थी, परन्तु अब तक लागू नहीं हो सका है; यदि हाँ, तो सरकार, कबतक शोधार्थियों को 15 हजार रूपया प्रतिमाह देने तथा अन्य सुविधायें प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?