क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिले के माध्यमिक विद्यालय रुकुंद्दीपुर , रामपुर सहित अन्य विद्यालयों में विगत तीन वर्षों से प्रबंधन समिति कि बैठक नहीं होने से विद्यालय के विकास कार्य प्रभावित हो रहा है;2.क्या यह बात सही है कि बैठक नहीं सेने के कारण प्रधानाध्यापकों द्वारा मनमानी ढंग से विकास मद से पैसे की निकासी कर ली जाती है, जिसकी सूचना प्रबन्धन समिति के सदस्यो को भी नहीं होती है;3.यहि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार प्रबन्धन समिति बैठक के निर्णयानुसार ही विद्यालय का विकास कार्य सुनिश्चित कराने एवं बैठक में पारित कार्यों हेतु ही पैसे की निकासी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?