क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बक्सर जिलान्तर्गत डी० के० कॉलेज, डुमराँव की सत्र 2018-21 तथा 2019-22 की इतिहास (प्रतिष्ठा), उर्दू (प्रतिष्ठा) तथा वाणिज्य (प्रतिष्ठा) की उत्तीर्ण सभी छात्राओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्र मान्य हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सत्रों की उत्तीर्ण छात्राओं का विवरण 'कन्या उत्थान योजना' की सम्बंधित वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सत्रों में उत्तीर्ण सभी छात्राओं को 'कन्या उत्थान योजना' का लाभ देने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?