Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2098Starred Question Listed

शिक्षको का प्रतिनियुक्ति

श्री पवन कुमार जायसवाल (21) (ढाका) शिक्षा 25 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

हिंदी समाचार पत्र में दिनांक 30 जनवरी 2025 के अंक में प्रकाशित शीर्षक "86 स्कूलों में बच्चों का नामांकन शून्य " के आलोक में क्या मंत्री, शिक्षा विभाग बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि भू डायस की रिपोर्ट के अनुसार राज्य मे वर्ष 2022-23 में 31 एवं वर्ष 2023-24 में कुल 117 ऐसे विद्यालय चिन्हित किए गए हैं, जिनमे भवन, कक्षाएं, शिक्षक है, परंतु बच्चे नामांकित नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि वर्ष 2022 23 में शून्य नामांकन वाले विद्यालयो में 199 शिक्षक थे, वहीं 2023-24 मे शून्य नामांकन वाले विद्यालयों मे 544 शिक्षक कार्यरत है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार वैसे 117 विद्यालयों में पूर्व मे फर्जी नामांकन दिखाकर मध्यान भोजन, अनुदान का लाभ लेने वाले कर्मी तथा संबन्धित प्र. शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने एवं वैसे शिक्षकों का प्रतिनियुक्ति शिक्षक की कमी वाले विद्यालयों में करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 मार्च, 2025
Member
श्री पवन कुमार जायसवाल (21) (ढाका)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Pawan Kumar Jaiswal (21)
Pawan Kumar Jaiswal (21)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Dhaka - East Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Dec 1976