क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला अन्तर्गत सिकटा प्रखंड के सिरिसिया गांव के तालाब किनारे का स्कूल, मंदिर, श्मशान, सड़के आदि पोखरा के प्रोटेक्शनवाल के अभाव में कटाव से ग्रसित है;क्या यह बात सही है कि सिरिसिया तालाब बड़ी आवादी वाले बड़े-बड़े गांवों के बीच एक रमणिक स्थल के रूप में रहा है, जो पोखरा के प्रोटेक्शनवाल और सौंदर्यीकरण के अभाव में अपनी गरिमा खोते जा रहें है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पोखर किनारे प्रोटेक्शनवाल के साथ सौंदर्यीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?