क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के बरौली प्रखंड के सदौवा हाई स्कूल NH-27 से सरफरा-सरेयाँ पथ को जोड़ने वाली सड़क और बैकुण्ठपुर प्रखंड के खैरा आजम पैक्स गोदाम से स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक स्व० शिवबच्चन त्रिवेदी के घर से होते हुए रोपड़ा टोला श्री जयनारायण सिंह के घर को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क जर्जर होने के कारण लगभग 50 हजार की आबादी को आवागमन में असुविधा हो रही है यदि हां तो सरकार उक्त सड़कों का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?