Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2495Starred Question Listed

फर्जी बंदोबस्ती रद्द करना

श्री विद्या सागर केशरी (48) (फोर्बेस्गंज) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 27 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री ,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :- 1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज अंचल कार्यालय के ज्ञापन संख्या 1835, दिनांक-16.06.2017 के आलोक में हल्का - 04 के सम्बंधित मामले में एक ही परिवार के द्वारा फर्जी तरीके से मौजा-बाघमारा,खमकोल,खैरखा,अम्हारा,पोटरी,डुमरिया,रंगदाहा,बेलय एवं अन्य मौजा में लगभग 89 एकड़ सरकारी भूमि का बंदोबस्ती करा लिया गया है,2. क्या यह बात सही है कि वर्णित मामले में अंचलाधिकारी फारबिसगंज द्वारा जांचोपरांत सभी फर्जी बंदोबस्ती रद्द करने की अनुशंसा होने के बाद भी आजतक फर्जी बंदोबस्ती रद्द नहीं हुआ है,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक वर्णित फारबिसगंज अंचल के उक्त मौजा में लगभग 89 एकड़ सरकारी भूमि के फर्जी बंदोबस्ती को रद्द कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
27 मार्च, 2025
Member
श्री विद्या सागर केशरी (48) (फोर्बेस्गंज)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
Vidya Sagar Keshari (48)
Vidya Sagar Keshari (48)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Forbesganj-Araria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
01 Jan 1962