क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में जमीन का कागजात सर्वे कार्य हेतु अगस्त 2024 से आनलाईन लिया जा रहा है,2. क्या यह बात सही है कि जमीन का कागजात आनलाईन लेने में 3 एम.बी. तक का डाटा अपलोड हो रहा है तथा उससे अधिक डाटा वाले कागजात ऑनलाईन में अपलोड होने से वंचित हो जाते है,3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार 3 एम.बी.डाटा की सीमा समाप्त कर 3 से अधिक एम.बी. वाले कागजात का डाटा ऑनलाइन में अपलोड करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?