Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2491Starred Question Listed

भूमि उपलब्ध कराना

श्री अजीत कुमार सिंह (201) (डुमरांव ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 27 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले के डुमराँव नगर परिषद् में बस स्टैंड नहीं होने से आमजन, महिलाएं, बच्चों, व्यापारियों को सड़क किनारे बस पकड़ना पड़ता है, जिससे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,2. क्या यह बात भी सही है कि बस स्टैंड निर्माण हेतु कैसरे हिन्द की एक एकड़ भूमि को चयनित किया गया है परन्तु प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा बार-बार पत्राचार के बाद भी उक्त भूमि विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार डुमराँव नगर परिषद् में बस स्टैंड निर्माण हेतु चयनित भूमि उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
27 मार्च, 2025
Member
श्री अजीत कुमार सिंह (201) (डुमरांव )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
Ajit Kumar Singh (201)
Ajit Kumar Singh (201)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Dumraon-Buxar (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Apr 1986