क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि श्री रामाधार शर्मा, सेवानिवृत मुख्य सफाई निरीक्षक, गया नगर निगम, गया को ज्ञापांक-596, दिनांक-28.10.97 एवं पुनः ज्ञापांक-26 (स्था0), दिनांक-26.06.98 के द्वारा निलंबित किया गया था,2. क्या यह बात सही है कि श्री शर्मा, सेवानिवृत मुख्य सफाई निरीक्षक के विरूद्ध न तो कोई आरोप का गठन किया गया था, और ना ही कोई आरोप प्रमाणित हुआ था,3. क्या यह बात सही है कि निलम्बनादेश वापस लिये जाने के बावजूद भी अब तक श्री शर्मा को दिनांक-28.10.97 से दिनांक-05.02.98 एवं दिनांक-01.06.98 से दिनांक-30.10.98 तक का वेतन का भुगतान नहीं किया गया है;4. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त अवधि का वेतन भुगतान करने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?