क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार, राज्य के सभी अनुसूचित जाति/जनजाति भूमिहीन परिवारों को जमीन का वासगीत पर्चा देने की प्रावधान किया गया है,2. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत मनीगाछी प्रखंड के माऊॅबेहट, भंडारिसों, वाजितपुर, राजे, बलौर, ब्रह्मपुरा- भटपुरा, बघांत, जतुका पैकटोल, उजान, गंगौली कनकपुर पंचायतों में अनुसूचित/जनजाति परिवार भूमिहीन है,3. यदि उपर्युक्त उक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त पंचायतों में बसे भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने के विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?