क्या मंत्री, राजस्व एवं भुमि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त नियमावली-2012 के तहत राज्य के प्रत्येक अंचल स्तर पर कार्यालय खोलकर अगस्त 2024 से सर्वे का कार्य कराया जा रहा है, तथा रैयती जमीन का कागजात आनलाईन एवं ऑफ लाईन लिया जा रहा है,2. क्या यह बात सही है कि आनलाईन प्राप्त कागजात का प्रिन्ट आउट निकालने हेतु राज्य के किसी अंचल स्तर के कार्यालय में प्रिन्टर मशीन नही लगा हैं जिससे काफी असुविधा होती है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार सुचारू रूप से सर्वे कार्य चलाने हेतु अंचल स्तर पर प्रिन्टर मशीन मुहैया कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों?