क्या मंत्री योजना एवं विकास विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे की1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला में थरूहट विकास अभिकरण के तहत 2022-23 की योजना लौकर और जीगना गांवों में आदिवासी समाज के लिये सांस्कृतिक सह विवाह भवन के लिए स्वीकृत है;2.क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त सांस्कृतिक सह विवाह भवन का निर्माण स्वीकृति के दो साल बाद भी नहीं बन सका है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकरात्मक है तो क्या सरकार दोनों स्वीकृत सांस्कृतिक सह विवाह भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है,हां तो कब तक, नही तो क्यों?