क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि योजना एवं विकास विभाग के प्रशासनिक नियंत्रणधीन बिहार सांख्यिकी सेवा तथा बिहार योजना सेवा के भर्ती एवं प्रोन्नति में एकरूपता लाने हेतु बिहार सांख्यिकी सेवा संवर्ग नियमावली 2009 के प्रावधानों को संशोधित कर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती से कराने संबंधी प्रस्ताव पर तत्कालीन अपर मुख्य सचिव के अनुमोदनोपरांत बिहार सांख्यिकी सेवा संशोधन नियमावली बनाने की कार्रवाई विगत 2 वर्षो से प्रक्रियाधीन है यदि हाँ तो सरकार बिहार सांख्यिकी सेवा संशोधन नियमावली बनाकर उसे शीघ्र अधिसूचित करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?