क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग के ज्ञापांक 570, दिनांक 24-08-2012 के तहत जनवरी, 2023 से प्रतिमाह विभागीय अंशदान 200/-रू0 नियोजित शिक्षक के UTI रिटायर्ड बेनिफिट पेंशन फंड में जमा हेतु स्वीकृत्यादेश पत्रांक 191, दिनांक 06-03-2023 द्वारा निर्गत किया गया था;2.क्या यह बात सही है कि पटना एवं मुजफ्फरपुर जिले के एक भी नियोजित शिक्षकों के UTI रिटायर्ड बेनिफिट पेंशन फंड में सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि अभी तक नहीं जमा की गयी है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार UTI रिटायर्ड बेनिफिट पेंशन फंड के स्कीम के तहत जनवरी, 2013 से अब तक के बकाये राशि को नियोजित शिक्षकों के पेंशन फंड खाते में जमा करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?