Back to Legislative Questions Repository
Q.No 88Starred Question Listed

दोषी पर कार्रवाई करना

श्री अशोक कुमार चौधरी (92) (सकरा) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत प्रा0 वि0, विशनपुर पकड़ी, फुलवारीशरीफ के भवन, शौचालय के रिपेयर, रंगरोगन आदि कार्य हेतु क्रमशः 4,99,800/- एवं 4,95,800/- रू0 तथा इलेक्ट्रिफिकेशन हेतु 1,50,000/-रू0 की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2023-24 में दी गयी है; 2. क्या यह बात सही है कि सितम्बर-अक्टूबर 2024 तक कराये गये कार्य में नन ब्रांडेड पंखा (तूफान), लोकल स्वीच आदि लगाकर मात्र एक कोट रंगरोगन का कार्य किया गया है, वहीं शौचालय, वास बेसिन, परिसर में मिट्टी भराई आदि कार्य अभी तक शुरू भी नहीं किया गया है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय के जीर्णोद्धार हेतु शेष अधूरे कार्य को पूर्ण कराते हुए दोषी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री अशोक कुमार चौधरी (92) (सकरा)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Ashok Kumar Chodhary (92)
Ashok Kumar Chodhary (92)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Sakra - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Jul 1967