क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बिहार विधान सभा सदस्यों द्वारा अनुशंसित मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना में से छोटे-छोटे पुल-पुलिया निर्माण कार्य कराने की अनुशंसा करने का अधिकार मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत निर्देशिका में नहीं है, यदि हाँ तो सरकार इस योजना के तहत छोटे-छोटे पुलिया का निर्माण कार्य कराने संबंधी प्रावधान संबंधित निर्देशिका में कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?