क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतालने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना निधि अंतर्गत माननीय विधायक द्वारा अनुशंसित योजनाओं से संबंधित विभाग से मिलने वाली अनापत्ति अथवा आपत्ति के लिए समय सीमा निर्धारित नहीं होने के चलते योजनाओं के कार्यान्वयन में अनावश्यक विलम्ब होता है, यदि हाँ, तो सरकार माननीय सदस्यों की अनुशंसित योजनाओं के लिए संबंधित विभाग से अनापत्ति अथवा आपत्ति के लिए समय सीमा कब तक निर्धारित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?